DRDO ने ओडिशा तट पर स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल के तहत हुए इस परीक्षण में मिसाइल सभी निर्धारित मानकों पर खरी उतरी। 150 से 500 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल आधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन सिस्टम से लैस है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।