बढ़ी हुई राहत राशि का लाभ 1 अप्रैल से चार नवंबर 2026 तक हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को मिलेगा. लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले किसानों और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत मिलने वाली सहायता राशि के मानकों में बड़ा बदलाव किया है.