शादी के समारोह में YSRCP अध्यक्ष YS जगन मोहन रेड्डी अपनी पत्नी YS भारती, BRS के कार्यकारी अध्यक्ष KTR अपनी पत्नी शैलिमा के साथ शामिल हुए. जबकि तमिलनाडु के CM विजय एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग मंच पर दिखे. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में गुरुवार (5 नवंबर, 2026) की शाम एक ऐसा मौका था, जब दक्षिण भारत की राजनीति से लेकर फिल्मी जगत के सितारों का एक ही जगह पर जमावड़ा लगा रहा.