murderer serving. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा एक हत्यारा जेल वार्डर की मिलीभगत से पांच दिन तक थाईलैंड घूम आया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान जेल के रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी भी लगती रही। मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।