झारखंड की जेल व्यवस्था में बड़ा कदम. चार केंद्रीय कारागारों में खुले बैरक का निर्माण पूरा. SOP तैयार, नई जेल विस्तार योजना. झारखंड जेल व्यवस्था में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. राज्य सरकार खुली जेलों का विस्तार कर रही है. राज्य के चार केंद्रीय कारागारों में खुले बैरक का निर्माण पूरा कर लिया गया है. इनमें रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर और दुमका के केंद्रीय कारागार शामिल हैं.