गोरखपुर में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर यातायात पुलिस ने तीन दिन का डायवर्जन प्लान जारी किया है। 6 से 8 नवंबर तक प्रमुख बाजारों में लोडर, ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे, वहीं भारी वाहनों के लिए भी मार्ग बदले गए हैं।