भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एएआई ने रांची एयरपोर्ट पर नौकरी के फर्जी विज्ञापनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया है। युवाओं से अपील की गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी सत्यापित करें और ठगों से सावधान रहें, अन्यथा वित्तीय नुकसान और दस्तावेज़ों के दुरुपयोग का खतरा है। सरकारी नौकरी की चाहत और बेरोजगार युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए ठगों ने अब रांची एयरपोर्ट के नाम का सहारा लिया है।