जमशेदपुर में धनतेरस की सुबह से ही बाजारों में रौनक है. सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स की भारी बिक्री. जानें खरीदारी के शुभ मुहूर्त. जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में धनतेरस की सुबह से ही त्योहार का उत्साह देखने को मिल रहा है. शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटने लगी.