संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। चंडीगढ़ और पटना जंक्शन के बीच एक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन एसी कोचों से सुसज्जित होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिलेगी।ट्रेन संख्या 04516 चंडीगढ़ से 7 और 10 नवंबर को रात 11:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन रात 9:15 बजे.