UP News: अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले दसवें दीपोत्सव में राम की…. इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के हजारों विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में जुट गए हैं। छात्र-छात्राएं अनुशासन और समर्पण के साथ सरयू तट के घाटों को दीपों से सजाने में लगे हैं।