राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसाइटी की बैठक में संगठन की एकजुटता, विस्तार और आर्थिक मजबूती पर अहम निर्णय लिए गए. मासिक कोष व विवाद समाधान पर चर्चा. राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसाइटी की पतरातू इकाई की बैठक रविवार को अकेला नगर स्थित किशोर कुमार अकेला के आवास पर आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विनोद नायक ने की, जबकि संचालन बाबूलाल नायक ने किया.