यूपी में तापमान गिरने से ठंड और कोहरे का असर बढ़ा है. मौसम विभाग ने 5 नवंबर को पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. ठंड ने दस्तक दे दी है. बीते 24 घंटे में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ गई है.