गृह मंत्री की रैली में पिहोवा से शामिल हुए कार्यकर्ता. अंबाला में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का एक काफिला रवाना हुआ। यह काफिला भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी की अध्यक्षता में शामिल हुआ।इस मौके पर जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सुरक्षा, विकास और सुशासन में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।