पटाखे-पेट्रोल लेकर ट्रेन में सफर करने वालों पर नजर, कैंट स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान. दीपावली पर ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों से होने वाली अनहोनी रोकने के लिए बृहस्पतिवार को आगरा कैंट स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की। स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। त्योहार पर.