सीएम के न्याय के बारे में सुना है लेकिन हमें अब तक नहीं मिला. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बृहस्पतिवार को सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने ब्राह्मणी टोला पहुंचीं। उन्होंने शिवाजी तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। अपर्णा यादव को देखते ही परिवार की महिलाएं फफक पड़ीं। न्याय की गुहार लगाते हुए उषा तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न्याय के बारे में बहुत सुना.