राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे नदी में युवक का शव उतराता मिला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मछुआरों ने शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों की मदद से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं.