भूतनाथ मार्केट में दुकानों को हटाने के विरोध में धरना. इंदिरानगर की भूतनाथ मार्केट में पार्किंग गेट के पास लगी दुकानों को हटाने की नगर निगम की सूचना पर पटरी दुकानदार भड़क गए। हाथों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और झाड़ू लेकर दुकानदारों ने सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। संगीता प्रजापति, गीता, गोलू, राहुल, सुरेंद्र, अरविंद, मोनू राठौर, विशाल और अमित ने बताया कि गेट पर दो दुकानें लगाने की अनुमति मिली थी।