द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा पर अब वाहनों को टोल बैरियर पर रुकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली नगर निगम MCD यहां मल्टी लेन फ्री फ्लो MLFF प्रणाली विकसित करेगा। NHAI ने MCD को अक्टूबर के अंत तक यह प्रणाली विकसित करने की अनुमति दी है, जिससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी और ईंधन की बचत होगी।