लखनऊ। महानगर स्थित माउंट कार्मेल कॉलेज में बृहस्पवितार को वार्षिक स्पोर्ट्स डे यूनीस्पेयर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मार्च पास्ट, योग और ताइक्वांडो से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कर्नल दिनेश कुमार पाठक और प्रिंसिपल सिस्टर रश्मिता एसी मुख्य अतिथि रहे। छात्राओं ने बैंड की धुन पर शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। 100, 200 और 400 मीटर की रिले रेस में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।