धनतेरस आज, बाजार में बरसेगा धन, 200 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद. धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में धनवर्षा होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल, सराफा, मोबाइल और बर्तन कारोबारियों को मिलाकर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। सोने-चांदी के सिक्कों और हल्के आभूषणों से लेकर दोपहिया वाहनों तक की बुकिंग ने व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में.