कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में ऑटो की टक्कर लगने से बाइक सवार पुलिसकर्मी प्रभात कुमार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को उपचार के लिए संजय नगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभात कुमार के रूप में हुई है। वह वर्ष 2025 बैच के सिपाही थे और वर्तमान.