उत्तराखंड के देहरादून में नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 ए (मोहब्बेवाला) पर एक भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद NHAI और PWD के अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. यहां आशारोड़ी से आईएसबीटी की ओर जाने वाले मार्ग पर मोहब्बेवाला में बुधवार को हुए सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं.