बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक के पास अमर उजाला के तीन दिवसीय दिवाली कार्निवल का रंगारंग शुभारंभ हुआ। झिलमिलाती रोशनी से जगमग मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला, तालियों की गड़गड़ाहट और जादूगर के करतब के बीच स्टॉलों पर खरीदारी के साथ स्वाद लेते लोग...। ऐसे ही उत्साहजनक और मनोरंजक पलों के साथ बुधवार को बरेली के डीडीपुरम स्थित शहीद चौक के पास अमर उजाला के दिवाली कार्निवल का आगाज हुआ।