अब्दुल अल-सैयद ने यह जीत ऐसे समय में हासिल की, जब अमेरिकन इसराइल पब्लिक अफेयर्स कमिटी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में उन्हें हराने के लिए तीन करोड़ डॉलर से ज़्यादा ख़र्च किए थे. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस में बहुमत हासिल किया है. रिपब्लिकन पार्टी की इस हार को डोनाल्ड ट्रंप के कुछ फ़ैसलों से जोड़ा जा रहा है.