राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के आरोपी लवकुश मिश्रा के अवैध निर्माण पर अयोध्या विकास प्राधिकरण एडीए ने कार्रवाई की है। इसके बाद ब्लू जोन में बिना मानचित्र स्वीकृति के बने 14 अन्य मकानों के भू-स्वामियों पर भी जांच का शिकंजा कस गया है, जहां आवासीय निर्माण प्रतिबंधित है।