प्राचीन मिथिला की राजधानी जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने की तैयारी तेज हो गई है। जनकपुर-कुर्था रेलखंड पर भारतीय और नेपाली अधिकारियों ने सुरक्षा व संरक्षा को लेकर सफल ट्रायल किया। लंबी प्रतीक्षा के बाद प्राचीन मिथिला की राजधानी जनकपुर धाम से अवध नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की धरती अयोध्या के बीच ट्रेन सेवा के शुभारंभ की तैयारी तेज हो गई है।