घरों में अनुपयोगी पड़े साफ-सुथरे कपड़े जमा कर जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे, ठंड के मौसम में गर्म कपड़े देने की भी है योजना। सवाई माधोपुर में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामाजिक सरोकार की अनोखी पहल शुरू की गई है। इसके तहत अब घरों में अनुपयोगी पड़े साफ-सुथरे कपड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए जाएंगे। धानवी फाउंडेशन की ओर से 1 नवंबर 2026 को बजरिया में इस अभियान का शुभारंभ किया गया।पहल.