शाह की रैली में जगाधरी से जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता : कंवरपाल. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पांच नवंबर को अंबाला में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर, जगाधरी शहरी, छछरौली और जगाधरी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने रैली में अधिक.