धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के त्योहार को देखते हुए किया गया बदलाव. गोमतीनगर के पत्रकारपुरम इलाके में भी ट्रैफिक बदला रहेगा. मनोज पांडेय चौराहे से बाएं पत्रकारपुरम की तरफ वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को दयाल पैराडाइज और हुसड़िया चौराहे होकर जाना होगा. वहीं, हुसड़िया चौराहे से पत्रकारपुरम की तरफ जाने वाले वाहनों को भी सीधे जाने के बजाय दयाल पैराडाइज चौराहे का रास्ता लेना होगा.