विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सरकार को दो सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए दीपावली के बाद आमरण अनशन की चेतावनी दी है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बुधवार को निशातगंज स्थित विद्या भवन में शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।