ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक अंडरपास का तीन दिवसीय ट्रायल आज से शुरू हो गया है, जिससे लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी। लगभग 87 करोड़ की लागत से निर्मित यह अंडरपास 12 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनता को समर्पित किया जा सकता है।