ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने पिछली तिमाही में 569 निरीक्षण किए, जिनमें नियमों के उल्लंघन के 272 मामले सामने आए। राजधानी में नकली, मिलावटी और बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। इनमें 86 मामले नशे की लत डालने वाली और साइकोट्रोपिक दवाओं से संबंधित थे। विभाग ने जांच के लिए 43 नमूने लिए, जिनमें से 26 नकली या मिलावटी पाए गए। पंकज कुमार सिंह.