अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या प्रति सप्ताह 68 से बढ़कर 110 होने जा रही है. इससे इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी मजबूत होगी. जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 2026 तैयार हो गया है. इस बार विंटर शेड्यूल में फ्लाइटों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है. आगामी 25 अक्टूबर से 27 मार्च 2027 तक जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रति सप्ताह 900 घरेलू और 110 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों का संचालन होगा.