सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले अनंत सिंह ने एक पत्रकार को दिए इंटरव्यू में दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने दावा किया था कि 30 अक्टूबर 2025 को जब वह अपने समर्थकों और काफिले के साथ निकले थे, तब उनकी गाड़ी घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर आगे निकल चुकी थी। इसी दौरान उन्हें पीछे विवाद और मारपीट होने की जानकारी मिली।