राजस्थान में पंचायती राज के दूसरे चरण में पंच-सरपंच के लिए मतदान संपन्न. जयपुर : प्रदेश में दूसरे चरण के पंच-सरपंच चुनाव में शुक्रवार को ग्रामीण मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया. 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए वोट डाले गए. शाम 6 बजे मतदान का समय पूरा होने तक प्रदेश में 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.