दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। भारी उद्योग मंत्रालय ने 382 साइटों को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार पहले चरण में 160 से 180 साइटों के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी में है, जहां चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहतर तरीके से लगाया जा सकेगा।