मुजफ्फरपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में अहियापुर, मोतीपुर और यातायात थाना समेत कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं, साथ ही बेनीबाद थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।