केजीके कॉलेज के एक छात्र की शिकायत के बाद बुधवार को तीन सदस्यीय समिति जांच के लिए महाविद्यालय पहुंची। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।छात्र सचिन चौधरी ने महाविद्यालय मुरादाबाद की प्रबंध समिति के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। छात्र ने महाविद्यालय में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं की जांच और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-58 के तहत तत्काल.