चिरगांव। केंद्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम के नवंबर में प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। बुधवार को एसीएमओ केएनएम त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। एसीएमओ ने आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो प्रयोगशालाओं को एक ही जगह संचालित करने का निर्देश दिया, जिससे मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने अधीक्षक.