Mathura traffic awareness month November launch event updates. Follow Dainik Bhaskar for latest news. मथुरा में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात माह नवंबर का शुभारंभ किया गया। धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड (ब्रजरज उत्सव स्थल) पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता अभियान को रवाना किया।