दिवाली की रौनक के बीच अलीगढ़ की हवा में जहर घुलने लगा है। शहर की आबोहवा लगातार बिगड़ रही है। बुधवार सुबह प्रदूषण ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि अलीगढ़, दिल्ली के बाद देश में दूसरे सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया। सुबह 10 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 648 तक पहुंच गया। यह स्तर हवा की बेहद गंभीर स्थिति को दर्शाता है। हालांकि शाम होते-होते एक्यूआई में कुछ गिरावट.