गोरखपुर में पुलिस और औषधि विभाग ने खून की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 100 यूनिट रेड ब्लड सेल्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो मुरादाबाद से रक्त लाकर गोरखपुर में ऊंचे दाम पर बेचते थे। रामगढ़ताल पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात को भगत चौराहे के पास एक कार से 100 यूनिट रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) बरामद किए।