समझौते की शर्तें लागू नहीं करने और शोषण के आरोप; एक से तीन दिसंबर तक संसद मार्च करेंगे मजदूरसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। पानीपत रिफाइनरी के मजदूरों ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने और कथित शोषण के विरोध में आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के आह्वान पर बुधवार को संसद मार्च की तैयारियों के लिए रिफाइनरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।