Ranchi News: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में परिसर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए केंद्रीयकृत सीसीटीवी कमांड और कंट्रोल सेंटर शुरू किया गया। कुलपति प्रो. सारंग मेधकर ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया। केंद्र से परिसर के विभिन्न भवनों और संवेदनशील स्थानों पर लगे कैमरों की एक साथ निगरानी होगी। इससे असामान्य गतिविधियों की पहचान, सुरक्षा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और आवश्यक कार्रवाई आसान होगी।, Ranchi Hindi News - Hindustan.