साहिबाबाद में बुधवार को दिनभर छाए रहे स्मॉग से लोगों को आंखों में जलन हुई और वाहन चालकों को परेशानी हुई। वेव सिटी, इंदिरापुरम और संजय नगर की हवा रेड जोन में पहुंच गई है, जबकि गाजियाबाद का एक्यूआई 257 दर्ज किया गया। आसमान में बुधवार को दिनभर स्मॉग छाया रहा। इससे लोगों को आंखों में जलन की समस्या रही। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई।