योगी सरकार यूपीटीईएन नेटवर्क के तहत सड़क दुर्घटनाओं और मेडिकल इमरजेंसी में होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प कर रही है। इसके तहत 48 घंटे तक मुफ्त इमरजेंसी इलाज, 173 नए हब और एआई-आधारित सिस्टम से 'गोल्डन ऑवर' में जान बचाने का लक्ष्य है।