अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थाई सुरक्षा समिति की अहम बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रतिभाग करने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार विशेष रूप से अयोध्या पहुंचे. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में राम मंदिर परिसर की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.