संजय सिंह ने कहा कि 12 साल से मोदी और अमित शाह क्या कर रहे थे, अगर इतने घुसपैठिये हैं तो अब तक कितनों को देश से बाहर निकाला गया. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को अयोध्या पहुंचे. महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार, भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा.