केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों में देश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की योजना बनाई है, जिसके तहत करीब 700 नए केंद्र खुलेंगे। देश में नशा मुक्ति अभियान वैसे तो पिछले कई सालों से चल रहा है, जिसे अब रफ्तार देते हुए केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों में प्रत्येक जिले में कम से कम एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की योजना बनाई है।