Meerut News: मेरठ में डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चार डिपो में एआरएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। Meerut News: रोडवेज बसों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को मेरठ क्षेत्र के चार डिपो में कर्मचारियों ने अवैध यात्री वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।